बच्चा को रात में खांसी होने पर क्या करना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Thu 15th Dec 2022 : 13:30

रात में ज्‍यादा उठती है बच्‍चों को खांसी, दवा से बेहतर काम करेंगे ये 4 घरेलू नुस्‍खे :-

​हल्‍दी की जड़

हल्‍दी की जड़ को जलाकर बच्‍चे को उसके धुएं में सांस लेने के लिए कहें। आयुर्वेद में इसे धूम पान कहा गया है। यह खांसी का असरकारी नुस्‍खा है। आप जलते हुए कोयले में हल्‍दी की कुछ पत्तियां भी डाल दें। इस पर थोड़ी हल्‍दी डालें और इसे जलने दें। इसके धुएं में बच्‍चे को सांस लेने के कहें।

सिर को ऊपर उठाकर रखें

कुछ मामलों में रात के समय बच्‍चों को इसलिए खांसी उठती है क्‍योंकि म्‍यूकस नाक के पीछे से गले में पहुंच जाता है। इससे रात को बार-बार खांसी उठती है। खांसी आने पर बच्‍चे के सिर के नीचे कुछ तकिए लगा दें और उसके सिर को ऊपर उठाकर रखें। इससे म्‍यूकस नीचे म उतरेगा और रात को खांसी कम आएगी।

​मालिश

इन मामलों में सरसों के तेल की मालिश बहुत कारगर साबित होती है। एक कटोरी में थोड़ा-सा सरसों का तेल लेकर गर्म करें और थोड़ा लहसुन कूटकर डाल दें। तेल के थोड़ा ठंडा होने पर शिशु के गले, छाती, पीठ, हथेलियों और तलवों की मालिश करें।

सरसों का तेल शरीर को गर्म रखता है और लहसुन में एंटीमाइक्रोबियल गुण होते हैं जो संक्रमण को दूर रखता है।

​तुलसी और शहद

तुलसी इम्‍यूनिटी को बढ़ाती है और सभी तरह के संक्रमणों से बचाती है। तुलसी की पत्तियों में कफ-निस्‍सारक गुण होते हैं जो म्‍यूकस को पतला कर के छाती में कफ जमने से रोकता है। यह खांसी पैदा करने के वाली नसों पर भी काम करती हैं।

​तुलसी के साथ शहद

वहीं दूसरी ओर शहद के एंटीबैक्‍टीरियल और एंटीवायरल गुण इंफेक्‍शन को दूर कर गले को आराम दिलाते हैं। आप तुलसी के रस में शहद मिलाकर बच्‍चे को दे सकते हैं। इससे खांसी में काफी आराम मिलता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info